अमरोहा

हसनपुर मे गंगा स्नान से पूर्व नगर में लाग जाम राहगीर परेशान पुलिस व्यवस्था फेल।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले से पहले ही नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले कई दिनों से नगर के मुख्य मार्गों,हसनपुर मे खासकर अमरोहा अड्डा और संभल अड्डे पर, लगातार भीषण जाम लग रहा है। जाम के कारण यात्रियों,व स्थानीय लोगों व गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।​मेले की तैयारियों के बीच इस तरह का जाम लगना कोतवाली पुलिस की नाकामी साबित कर रहा है। पुलिस भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन में पूरी तरह विफल नजर आ रही है। घंटों वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। नागरिकों का आरोप है कि पुलिसकर्मी जाम खुलवाने की बजाय मूकदर्शक बने रहते हैं। प्रशासन को तुरंत इस समस्या का संज्ञान लेते हुए अमरोहा अड्डा व संभल अड्डे जैसे संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात कर यातायात व्यवस्था को सुचारू करना चाहिए, अन्यथा मुख्य स्नान के दौरान स्थिति और भी विकराल रूप ले सकती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button