बेतुल

बैतूल समता सैनिक दल की जिला इकाई गठित 

नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। भारतीय बौद्ध महासभा जिला बैतूल शाखा के सहयोग से बैतूल में समता सैनिक दल जिला शाखा का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर मार्गदर्शक के रूप में आयुष्मान बंटी वासनिक, डॉ. सोनारे और आयुष्मान धनरावजी चंदेलकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलेभर से कार्यकर्ताओं और समाजजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
जिला मीडिया प्रभारी मार्शल दीपक दुपारे ने बताया कि नवगठित जिला इकाई में पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें संरक्षक पद पर आयुष्मान लवकुश निरापुरे, सह संरक्षक नरेश भूमरकर, जिला संगठक अध्यक्ष मनोज गुजरे, सह संगठक सिद्धांत झरबडे, जिला बौद्धिक प्रभारी हीरजी डोंगरे, जिला नियंत्रक खेमचंद जावलकर, जिला प्रचारक मनोहर आठनकर, जिला प्रशिक्षक प्रो. डोंगरे, जिला कोषाध्यक्ष कमलेश मासोदकर एवं रवि आसरेकर बनाए गए। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कैलाश सातनकर, सौरभ खातरकर, ब्रजेश पाटिल को दायित्व सौंपा गया। जिला संयोजक हंसराज मस्तकर, जबकि विधिक सलाहकार के रूप में एडवोकेट उमेश निरापुरे, एडवोकेट कृष्णराव नागले एवं एडवोकेट राजेश गुजरे नियुक्त किए गए।
– मनोज गुजरे प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष बने
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मार्शल कनिष्क बोधी सर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, मार्शल किरण धम्मादित्य सर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, मार्शल प्रेम सिंह बौद्ध, प्रदेश संगठक, मार्शल विशाल कड़वे सर, प्रदेश नियंत्रक, तथा पंजाब गजभिए सर, प्रदेश सह ट्रेनिंग ऑफिसर उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा जिला अध्यक्ष आयुष्मान संदीप पाटिल ने आयुष्मान मनोज गुजरे को प्रबंधन समिति पंचशील बौद्ध विहार के उपाध्यक्ष पद का दायित्व भी सौंपा।
– आयोजन में इनका रहा सहयोग
इस आयोजन में सहयोग करुणा बुद्ध विहार बडोरा, अशोका बुद्ध विहार कालापाठा, भीम आर्मी एवं अन्य संगठनों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान धर्मराज दवंडे, कमलेश उबनारे, विनोद दवांडे, किशोर झरबडे, शिवकिशोर पाटिल, श्याम पाटिल, श्यामराव नागले, भाऊराव पाटिल, रामशंकर आवलेकर, दिनेश मालवीय, ओमप्रकाश अतुलकर, राजू आठनेरे, गुलाब पाटिल, रामा अतुलकर, प्रो. अमित सातनकर और अजय भूमरकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button