सिंगरौली

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित

दूर-दराज से पहुंचे आवेदकों ने रखी समस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली :- कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न दूर-दराज क्षेत्रों से आए आवेदकों ने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर अपनी समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पंचायत, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। उपस्थित अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान करना है। जिन मामलों का मौके पर निराकरण संभव था, उनका तत्काल समाधान किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में निराकृत करने के लिए संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button