झुंझुनू

मेघवाल महाकुंभ में शादी विवाह में रुपया नारियल देने लेने की ली शपथ 

महाकुंभ में 963 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। कस्बे के गुढा रोड़ पर मेघवाल समाज का महाकुंभ आयोजित हुआ। कैलाश दास सारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केपी वर्मा रहे। अध्यक्षता खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने की। अति विशिष्ट अतिथि पिलानी विधायक पितराम काला,पूर्व संभागीय आयुक्त पीसी बेरवाल,इंद्र राज ,मेघवाल,राजेश दहिया,मोतीलाल आलडिया,दुलीचंद बडग़ुर्जर व मुख्य वक्ता राहुल मेघवाल रहे। महाकुंभ में सर्व प्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल माला, दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि केपी वर्मा द्वारा हॉस्टल का शिलान्यास किया गया‌। फिर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया‌ सभी अतिथियों द्वारा मेघवाल हॉस्टल की नींव रखी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभावान नौकरी लगने वाले बच्चों से प्रथम वेतन हॉस्टल हेतु दान करने और समाज से जुड़े रहने की बात कही और बच्चों को नौकरी के अलावा बिजनेस में ही आगे आने की बात कही। पीसी बेरवाल ने दहेज बंद करने पर जोर दिया और हॉस्टल हेतु सहयोग करने की बात कही। इंद्रराज मेघवाल ने बाबा साहेब को पढ़ने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि राजेश बजाड़ ने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया और हॉस्टल हेतु एक लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए सभी कर्मचारियों से हॉस्टल निर्माण के लिए 11,000 रुपए देने की अपील की। मुख्य वक्ता राहुल मेघवाल ने झुंझुनूं से 500 बच्चे उदयपुर निःशुल्क कोचिंग में भेजने को कहा जिन्हें वो कामयाब करने का भरोसा दिलाया। जिला महासचिव रमेश भूकल ने संस्था के विषय बताया और पिछले 9 साल में संस्था द्वारा किए गए कामों पर प्रकाश डाला और हॉस्टल हेतु आर्थिक सहयोग देने की बात कही। जिलाध्यक्ष सुरेश चित्तौसा ने संस्था द्वारा खरीदी गई जमीन के विषय में जानकारी दी और शादी विवाह में डीजे नहीं ले जाने वालों को अगले वर्ष सम्मानित करने की बात कही और नगद के नाम पर दशोठण छूछक,लगन टीका,भात इत्यादि में रुपया नारियल लेने देने की सभी को शपथ दिलवाई‌। अंत में जिला महामंत्री रमेश भूकल ने आए हुए अतिथियों को धन्यवाद किया। मंच संचालन मुकेश भारती ने किया। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जयप्रकाश महरिया,सुमेर गुरवरिया,होशियार सिंह,श्रवण धनिया,जीतेंद्र वर्मा,राजेश देबानिया,कैलाश दास,परमेश्वर लाल झटावा,राजकुमार दायमा,राजेंद्र मेहरिया,सीताराम त्यागी,गुलशन,मुकेश बनेटीवाल,शक्ति सिंह,सुरेंद्र नारनोलिया,रामू मेघवाल,बंटी,विकास,धर्मपाल, प्रेमचंद श्रवण दत्त का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button