झुंझुनू

मीणा समाज ने मृत्यु भोज बंद करने का लिया सामूहिक निर्णय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खंडेला। राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ कार्य करने जिला सीकर की बैठक रविवार को खंडेला तहसील के फतेहपुर भोनियान में संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बोल दिया गया और कई सामूहिक निर्णय लिए गए। संघ के जिला महामंत्री प्यारेलाल मीणा ने बताया कि बैठक में सीकर जिले की समस्त तहसीलों के सभी गांवों में मृत्यु भोज बंद करने का सामूहिक निर्णय जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में लिया गया। इसके साथ पगड़ी रसम पर 101 रुपए से अधिक नहीं लेने और देने पर सहमति बनी। दहेज मुक्त  शादियां करने का प्रस्ताव पारित किया गया। लड़के की सगाई रसम में 101 रुपए से अधिक नहीं लेने और देने का प्रस्ताव पारित किया गया। पुत्र या पुत्री के जन्म पर दशोठण छूछक प्रथा पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने सामूहिक निर्णय लिया गया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया गया और प्रतिभाओं को तरासने पर जोर देते हुए गरीब प्रतिभाओं की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग समाज द्वारा दिए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। उक्त प्रस्ताव पारित कर जिला कार्यकारिणी सीकर तथा तहसील खंडेला दातारामगढ़ श्रीमाधोपुर रींगस नीमकाथाना पर लगाया गया। धोद, लक्ष्मणगढ़ सहित सभी तहसीलों के उपस्थित पदाधिकारी ने अपनी भागीदारी निभाई। बैठक को कई वक्ताओं ने संबोधित किया। स्वर्गीय श्रवणी देवी पत्नी नाहर सिंह मीणा के शोक संतप्त पुत्रो ने बैठक में उपस्थित होकर मृत्यु भोज नहीं करने के निर्णय को स्वीकार करते हुए अपनी स्व माता के बाहरवें पर मृत्यु भोज नहीं करने का निर्णय लिया। बैठक में फतेहपुरा भोमियान के प्रतिभाशाली युवा भवानी सिंह मीणा का आरएएस परीक्षा 2023 में सफल होने पर जिला कार्यकारीणी द्वारा प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। आरएएस भवानी सिंह के पिता ने सार्वजनिक घोषणा करते हुए कहा कि मैं अपने बेटे की शादी में टीका नहीं लूंगा तथा दहेज मुक्त शादी करूंगा। संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीना सभी समाज बंधुओ का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष ज्ञानचंद मीना, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल मीना, संरक्षक सांवरमल मीना, उपाध्यक्ष महादेव राम मीना, नागवा सलाहकार मंडल सदस्य मंत्री हेमंत मीना, एडवोकेट सुरेश कुमार मीना, तहसील अध्यक्ष खंडेला मूलचंद मीना, संयुक्त मंत्री मंगलचंद मीना सलेदीपुरा, सुरेंद्र कुमार मीना अग्लोई, तहसील खंडेला के युवाध्यक्ष विजय उर्फ गांधी, श्याम सुंदर मीना, तहसील मंत्री विनोद कुमार मीना, दीपकार मीना, महेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, बाबूलाल मीना, रोहतास, नारु राम, गोकुलराम, गुलजारीलाल मीना, जुगराज मीना, नरेंद्र कुमार मीना, गोकुलचंद अध्यापक, मंगेज राम, नेतराम मीना हेमंत मीना सहित कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button