सिंगरौली

देवसर एसडीएम की संयुक्त टीम ने छठ घाट का किया निरीक्षण

छठ घाट पर अव्यवस्था फैलाने वाले के ऊपर होगी कठोर कार्यवाही:- एसडीएम देवसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सिंगरौली जिले के बरगवां तहसील अंतर्गत नगर परिषद बरगवां क्षेत्र, हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी छठ पूजा मनाया जा रहा है पूजा स्थल पर, देवसर एसडीएम के मार्गदर्शन में सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी प्रकार के सुरक्षा व्यवस्था एवम् कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए उचित व्यवस्था का जायजा लिया गया, तथा जिस जिस जगह पर छठ पूजा होना सुनिश्चित किया गया है वहां पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था तैनात किए जाने का भी निर्णय लिया गया है,उक्‍त निरीक्षण के दौरन:- देवसर एसडीएम अखिलेश सिंह, नागेश्वर पनिका तहसीलदार बरगवां, सीएमओ बरगवां अंकित उक्के, थाना प्रभारी बरगवां समीर वारसी, नायब तहसीलदार दिनेश पनिका, उपयंत्री अशोक शाह, नोडल अधिकारी विजय बहादुर जायसवाल उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button