अमरोहा
मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत महिला सुरक्षा दल ने फैलाई जागरूकता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/धनौरा। मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत शासन के आदेश और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर जिले में जगह-जगह महिलाओं को जागरूक करने के लिए चौपाल लगाई जा रही है। उसी क्रम में थाना मंडी धनौरा महिला सुरक्षा दल ने नगर में जगह-जगह चौपाल लगाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।शक्ति दीदी/बीट अरक्षियो ने थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओ व बालिकाओं को पैम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया।महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को समझाया।



