जिले में मनाया गया विश्व योग दिवस, डीसी – डीडीसी समेत अधिकारियों ने की भागीदारी
World Yoga Day was celebrated in the district, DC - DDC and other officials participated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बाजार समिति प्रांगण, पाकुड़ में 21 जून 2025 को धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तत्वावधान में प्रोजेक्ट जागृति – बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत 11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त मनीष कुमार ने सम्बोधित करते हुए योग से होने वाली फायदा के बारे में विस्तृत जानकारी साझा किया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक के द्वारा उपायुक्त मनीष कुमार समेत जिला प्रशासन को योगाभ्यास भी कराया। साथ ही फिज़िकल ट्रैनर ने सभी को योग करने के लिए प्रशिक्षण देते हुए विभिन्न प्रकार के आसनों के महत्व से अवगत करवाया। योग के महत्व को बताते हुए प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित कर सूर्य नमस्कार से परिचित करवाया। कार्यक्रम में योग से हम जीवन को निरोगी बन सकते हैं और योग का सही प्रशिक्षण करने पर बल दिया। साथ ही उपायुक्त ने इस शुभ मुहूर्त पर वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान काफी सुरक्षा बलों की भी तैनाती देखी गई। उपायुक्त ने कहा कि पूरे जिले में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय के बाजार समिति प्रांगण में भी हमलोगों ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। साथ ही प्रशिक्षकों के द्वारा योगाभ्यास भी कराया गया। बेहतर करने वाले को प्रमाण पत्र भी दिया गया। उन्होंने इस अवसर पर जिलावासियों को शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम के माध्यम से योग से निरोग रहने की और तंदुरुस्त स्वास्थ्य की एक बेहतरीन संदेश संचारित हुआ। इस अवसर पर डीडीसी महेशपुर कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार बराईक, डीआरडीए निदेशक मो० मतिउर रहमान, एसडीओ साईमन मरांडी, खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, डीएसपी जितेन्द्र कुमार, एसडीपीओ पीयुष कुमार, एलआरडीसी अन्य समेत काफी संख्या में शिक्षक व स्कूली बच्चे शामिल रहे।



