पाकुड़

बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली मारकर हुए नौ-दो ग्यारह, जांच में जुटी पुलिस

Fearless criminals entered the house and shot dead the people, police engaged in investigation.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ में बेखौफ अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति पर गोली चला देने की घटना प्रकाश में आया है। बेखौफ बदमाशों ने पाकुड़ थाना क्षेत्र के पाकुड़ हिरणपुर मार्ग में अवस्थित सोलहगढ़िया (सोनाजोड़ी ) निवासी जिकर मियां के सुपुत्र कासिम अंसारी को घर में घुसकर गोली मारकर कर नौ-दो ग्यारह हो जाने की बात कही जा रही है। गोली लगने वाले व्यक्ति ने एक पत्थर व्यवसायी का नाम लेते हुए बताया कि 2 दिन पहले ही उनको धमकी दिया गया था कि तुम मेरे रैयतों को भटका रहे हो, तुम्हें जान से मार देंगे। उन्होंने उक्त व्यवसायी का नाम लेते हुए बताया कि उन्होंने ही हमारे ऊपर हमला करवाया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति ने बयान दिया कि पुल के पास चार पहिया वाहन खड़ी थी, अपराधी आये और गोली मारकर उसी वाहन/ गाड़ी से नौ-दो ग्यारह हो गये। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वही गोली लगे व्यक्ति को सदर अस्पताल पाकुड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button