कटंगी क्षेत्र में संपन्न हुए मंडई ड्रामा और भव्य लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : ग्राम मानेगांव, पाजरा और कालीमाटी टेकाडी में मंडई के उपलक्ष्य पर भव्य लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रामा आयोजित किए गए। यह आयोजन क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने और ग्रामीण समुदाय में सामाजिक एकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गौरव सिंह पारधी उपस्थित रहे। उन्होंने कलाकारों और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विधायक गौरव पारधी ने सभी ग्रामवासियों को परंपराओं के पालन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर ग्राम ज्ञानेश रहांगडाले, सरपंच मंजुका कैलाश कुंजाम, पूर्व सरपंच राजकुमार राणा, राजकुमार पारधी, धनलाल पटले, मनोज नगपुरे, तिलक नगपुरे, अजयपाल पुसम, दिलीप पटले, श्रीधर राणा, सरोज मेश्राम, मंगलेश माहुले, बुधराम चौधरी, चंपालाल पारधी, मारुति बिसेन, नरेंद्र टेभरे, रोशनलाल पारधी, निर्दोष टेभरे, दिलीप नेवारे, अमरलाल बिसेन, पुरेंद्र पारधी कपूरचंद पटले, राधेलाल बिसेन, टीकाराम गौतम, रामदयाल पटले, राखीचंद पटले, लक्ष्मण भगत, देवीलाल बाओपचे, आशीष भगत, मोतीलाल पटले, दुर्गा प्रसाद, दिनेश अड़े सहित समस्त आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पारंपरिक लोकनाट्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से मंडई के रंगारंग दृश्य पेश किए, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।




