मेरठ

गगोल तीर्थस्थल पर छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम एसएसपी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। छठ पर्व के अवसर पर थाना परतापुर क्षेत्रान्तर्गत गगोल तीर्थस्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम डॉ0 वी. के. सिंह और एसएसपी डा0 विपिन ताड़ा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के समय गगोल तीर्थस्थल पर बनाए गए पीएसी कैंप का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ तैनात पुलिस एवं पीएसी बल की उपस्थिति, उपकरणों की उपलब्धता तथा ड्यूटी व्यवस्था का अवलोकन किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्योहार के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की संभावना को रोकने हेतु प्रभावी प्रबन्ध किए जाएं तथा पुलिस बल सतर्क दृष्टि बनाए रखे। निरीक्षण के पश्चात दोनों अधिकारियों द्वारा स्थल पर मौजूद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बेहतर समन्वय एवं तत्परता के साथ ड्यूटी संपादन के लिए प्रेरित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button