
श्रद्धालुओं का छठ घाटों पर भीड़ उमड़ी
विश्वनाथ : देश के अन्य हिस्सों की तरह विश्वनाथ जिले में सूर्योपासना व आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज प्रातः कालीन भास्कर को अर्घ्य देकर व्रतधारी ने चार दिवसीय छठ पूजा संपन्न की ।साथ ही व्रतियों ने पारण कर 36 घंटा निर्जला व्रत का खंडन किया । प्रातः तीन बजे व्रतधारी घाट पहुँच कर छठ मईया की उपासना एवं उदय भास्कर को अर्घ्य देने के लिए पूजा अर्चना की। छठ घाट में व्रतियों ने कोसी भरने की परंपरा की छटा बिखेरी। विश्वनाथ चारिआलि के आमबाड़ी में स्थित केंद्रीय श्री श्री छठ पूजा समिति के पंडाल में श्रद्धालुओं का ताॅंता लगा रहा है । इस घाट में प्रायः तीन सौ से अधिक व्रतधारी ने छठ पूजा करके उगते हुए आदित्य को विभिन्न ऋतु फलों, ठेकुआ, मिष्ठान से सजे सूप व टोकरी से अर्घ्य देकर भास्कर को दूध अर्पित किया। इसके बाद व्रतधारी महिला ने एक दूसरे व्रतधारी महिला के मस्तक पर सौभाग्य सिंदूर लगाकर छठी मइया से खुशहाली की कामना की। अंत व्रतधारी गृह पहुंचकर विधिवत पूजन कर पारण किया।इस घाट में व्रतधारी के होठों से पारंपरिक मधुर छठ मईया को गुनगुनाते हुए देखा गया। इधर सनातन धर्म का सबसे बड़ा छठ महापर्व में विश्वनाथ चारिआलि शहर के आमबाड़ी में स्थित केंद्रीय श्री श्री छठ पूजा समिति ने व्रतधारियों के लिए छठ मइया पूजन का भव्य आयोजन भी किया। जिसमें छठी मइया की गुंजित गान से परिवेश भक्तिमय हो उठा । उल्लेखनीय है कि कल इस मौके आयोजित सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वनाथ विधायक प्रमोद बरठाकुर,विश्वनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० चिंतामणि शर्मा , वरिष्ठ समाजसेवक हरिप्रसाद ठाकुर , राष्ट्रीय विद्यालय एम ई के प्रधान शिक्षक रामचंद्र ठाकुर और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिन्हें असमीया फूलाम गामोछा से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक तथा सलाहकार सूर्य नारायण पाण्डेय ने की। तत्पश्चात् विशिष्ट अतिथियों ने प्रसिद्ध तथा हृदयस्पर्शी गायक जुबिन गर्ग के फोटो के समीप दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। व्रतधारी ने भगवान भास्कर तथा छठी मइया से सभी के जीवन में ऊर्जा, समृद्धि और आनंद का प्रकाश की कामना की। इस मौके पर समाजसेवक राजु प्रसाद, नागेश कुमार गुप्ता, शिक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार महतो, इंद्रजीत गुप्ता, अजय कुमार प्रसाद , अरुण साहनी , सुरेंद्र कुमार सहनी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। विश्वनाथ के पश्चिम छठ घाट फलफली में असंख्य व्रतधारी ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर देश के मंगलमय की कामना की।जानकारी के अनुसार विश्वनाथ विधानसभा क्षेत्र में प्रायः 22 छठ घाट में आस्था का महापर्व छठ पूजा की रौनक छाई रही।




