रांची

राज्यपाल ने सीएम हेमन्त सोरेन को दी आशिर्वाद समारोह का आमंत्रण

Governor invites CM Hemant Soren for blessing ceremony

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को सपरिवार सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का आत्मीय स्वागत किया एवं उनके द्वारा मिले आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button