अमरोहा

सिहाली जागीर मार्ग पर नाले पर  कूड़ा डालने से पूरी तरह हुआ जाम।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के सिहाली जागीर मार्ग पर नाला कूड़ा डालने से पूरी तरह जाम हो गया है। इसके चलते सड़क पर गंदा पानी फैल गया है, जिससे लगभग 12 गांवों के निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लोग प्रतिदिन नाले में कूड़ा डालते हैं, जिससे पानी की निकासी रुक गई है। इस स्थिति के कारण हल्की बारिश या सामान्य बरसात में भी सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतें होती हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर नाले की सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने कूड़ा उठाने की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। इस मांग को उठाने वालों में फारूक खान, अल्ताफ खान, डॉक्टर आसिफ और अबरार खान जैसे स्थानीय लोग शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button