बाघमारा क्षेत्र के कोने कोने में मंगलवार को दूसरे अर्घ्य के साथ सम्पन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ
The grand festival of folk faith, Chhath, concluded with the second offering of Arghya on Tuesday in every corner of the Baghmara region.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बाघमारा के कोने कोने में मंगलवार को हजारों हजार की संख्या में छठ व्रतियों ने सूर्य देव की पहली अरुणिमा को अर्घ्य देकर छठ माता की उपासना की गई इसके साथ ही चार दिनों से चला रहा हिंदुओं का पावन त्यौहार छठ पूजा का समापन हुआ की आपको बताते चलें कि कतरास के रजवाड़ी स्थित कतरी नदी पचगाड़ी बाजार के नदी किनारे स्थित कतरी नदी गु ही बांध चंडोर बांध भट्ट मुरना तलाव सीनीडीह नवागढ़ तलाव महुदा तेल माचो, पुटकी केंदुआ लोयाबाद सिजुआ तेतुलमारी अंगार पथरा राजगंज काको आदि स्थानों में धूमधाम से संपन्न हुआ चार दिनों से चलने वाला हिंदुओं का पावन त्यौहार छठ पूजा इससे पहले आपको बता दे की रात्रि के समय विभिन्न पूजा कमेटीयो द्वारा पूरे क्षेत्र में रंगारंग प्रकाश एवं रंगोली की व्यवस्था की गई थी इसके अलावे श्रद्धालुओं के लिए पानी एवं चाय की व्यवस्था की गई थी समाजसेवियों द्वारा फल एवं दूध का वितरण भी किया गया छठ पूजा का समापन के बाद अब कतरास करकेंद गंगा गौशाला में लगने वाला मेला पर श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों की नजर टिकी हुई है अब लोग कतरास गंगा गौशाला में गौ माता के सेवा के साथ-साथ गौशाला मेला का भी आनंद लेंगे इसके लिए कतरास कारकेंद गंगा गौशाला की तैयारी एक सप्ताह पूर्व से ही की जा रही है जहां 9 दिनों तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें दूर-दूर से कलाकार एवं कवि छूटेंगे।



