बिहारराजनीति

राखी के बाद महागठबंधन नेता निकलेंगे राज्य की यात्रा पर

तेजस्वी बोले- राहुल गांधी भी रहेंगे

पटना : महागठंधन की बैठक के बाद बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एलान किया कि राखी के बाद विपक्षी दल राज्य के सभी 9 प्रमंडलों की यात्रा पर निकलेंगे। तेजस्वी ने बताया कि जनता के अधिकार की इस यात्रा में राहुल गांधी भी रहेंगे।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और आगामी बिहार चुनाव में महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने एलान किया कि अगस्त का महीना क्रांति का महीना एक बार फिर बनने जा रहा है। महागठबंधन के सभी दल नियंत्रक महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट लेकर जनता के बीच जाएंगे कि कैसे डबल इंजन सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि राखी के बाद सभी नौ प्रमंडलों में महागठबंधन के नेता रकफ, भ्रष्टाचार और अपराध पर बिहार सरकार की हकीकत बताएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हमारे जननायक राहुल गांधी भी इस यात्रा में शामिल होकर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की हकीकत बताएंगे। घोटाले की जानकारी देंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button