अमरोहा

हसनपुर में महिला की गला रेतकर हत्या

खाली प्लाट में मिला शव 5 बच्चों की थी मां

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 

अमरोहा। हसनपुर कोतवाली इलाके के गांव हथियाखेड़ा के पास हसनपुर-रेहरा मार्ग पर एक खाली प्लाट में मंगलवार देर रात/बुधवार सुबह लगभग 30 वर्षीय महिला का नृशंस तरीके से कत्ल किया हुआ शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। उसके गले पर गहरे घाव के निशान थे और गर्दन को आधा काटा गया सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, सीओ दीप कुमार पंत और कोतवाल प्रेमपाल सिंह तत्काल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से महिला की लिपस्टिक भी मिली।
​महिला की हत्या की खबर मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। कुछ देर बाद, रोते-बिलखते महिला के बच्चे व पति कुंवर पाल एवं अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। मृतका की पहचान नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी कुम्हारान निवासी रीना 30 वर्ष पत्नी कुंवर पाल के रूप में हुई। रीना मंगलवार शाम से लापता थी।​मृतका रीना पाँच बच्चों (तीन बेटे और दो बेटियां) की मां थी, जिनमें दो बेटे विकलांग हैं। रीना घर-घर चौका-बर्तन कर परिवार का पालन पोषण करती थी, जबकि उसके पति राजमिस्त्री का काम करते हैं। मृतका पिछले 20 साल से हसनपुर के वार्ड नंबर 4 में रह रही थी।
​पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्या के कारणों तथा आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
;

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button