बरेली
अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ बरेली के उद्यमियों ने खोला मोर्चा,
केंद्र सरकार से करारा जवाब देने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत के उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने पर बरेली के निर्यातकों को मुनाफा से समझौता करना पड़ा। अब 50 फीसदी टैरिफ लागू होने पर नाराजगी जताई है। साथ ही, निर्यात बंद करने की बात कह रहे हैं। बरेली से अमेरिका में सबसे ज्यादा मेंथॉल, एरोमा का निर्यात होता है। अनुमानित सालाना टर्नओवर करीब 60 करोड़ का है। दूसरे पायदान पर बासमती चावल और फिर जरी जरदोजी का निर्यात होता है। कारोबारियों का कहना है कि बीते दिनों 25 फीसदी टैरिफ लागू होने पर ही निर्यातकों ने कीमत कम करने को कहा था ताकि टैरिफ लागू होने पर माल की मांग बरकरार रहे। ऐसी स्थिति में मुनाफा को कम कर कीमतें तय की गईं, लेकिन अब 50 फीसदी टैरिफ लागू होने की घोषणा हुई है। हालांकि, इस संबंध में अभी निर्यातकों से कोई संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।



