अमेठी

आदर्श पाण्डेय ने बढ़ाया अमेठी जिले का गौरव

यूपीएससी में पाई 28वीं रैंक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। अमेठी जिले के संग्रामपुर ब्लॉक के सोनारी कनू गांव निवासी आदर्श पाण्डेय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में देशभर में 28वीं रैंक प्राप्त कर न केवल जिले बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आदर्श के पिता चंद्रभान पाण्डेय अमेठी तहसील में अमीन पद पर कार्यरत हैं तथा अमीन संघ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श ने अपनी शिक्षा लखनऊ पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक पूरी की। इसके बाद उन्होंने बी.ए. एलएल.बी. (इंटीग्रेटेड कोर्स) किया और फिर बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर स्वाध्ययन के माध्यम से यूपीएससी की तैयारी की। सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम 28 अक्टूबर 2025 को घोषित हुआ, जिसमें कुल 1009 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए। आदर्श ने प्री, मेंस और इंटरव्यू — तीनों चरणों को सफलता पूर्वक पार करते हुए 28 वीं रैंक हासिल की।
अपने पुत्र की सफलता पर चंद्रभान पाण्डेय ने कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा, पूर्वजों का आशीर्वाद और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आदर्श ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर मन में लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो किसी भी कठिन परीक्षा को जीता जा सकता है।
अमेठी सहित पूरे क्षेत्र में आदर्श की इस उपलब्धि पर गौरव और खुशी की लहर है।
बधाई देने वालो में पूर्व केंद्रीय मंत्री महराज डॉ संजय सिंह , पूर्व मंत्री रानी अमिता सिंह सांसद किशोरी लाल शर्मा,
धनंजय सिंह धर्मेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फूलचंद कसौधन भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल भाजपा जिला मंत्री अजय विश्वकर्मा, एडवोकेट राम प्रताप यादव एडवोकेट राम केवल यादव आदि।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button