अमरोहा

अमरोहा: किराए की गाड़ियों से धोखाधड़ी करने वाला अंतरजनपदीय गिरोह बेनकाब

दो गिरफ्तार; 65 लाख की 6 लग्जरी कारें बरामद।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा जनपद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ा खुलासा किया है। थाना डिडौली पुलिस ने किराए पर ली गई गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट और कागजात लगाकर धोखाधड़ी से बेचने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 6 लग्जरी कारें (अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये), 4 फर्जी नंबर प्लेट, 2 फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और 2 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए। पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनन्द के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार भदौरिया के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर शक्ति सिंह के पर्यवेक्षण में हुई।
मामला 28 अक्टूबर 2025 का है, जब थाना डिडौली पुलिस की टीम चेकिंग के दौरान चौधरपुर तालाब के पास पहुंची। वहां से दो अभियुक्तों—दीनदयाल पुत्र सूखा (निवासी ग्राम मनोहरपुर, थाना मझौला, जनपद मुरादाबाद) और इंतल पुत्र गंगासरण (निवासी ग्राम मझौला, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा)—को 6 कारों सहित धर दबोचा गया। ये कारें वर्ष 2023-2024-2025 मॉडल की हैं, जिनमें 3 महिन्द्रा बोलेरो, 1 महिन्द्रा स्कॉर्पियो, 1 मारुति फ्रॉन्क्स और 1 मारुति बलेनो शामिल हैं।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य किराए पर गाड़ियां लेकर बदायूं, संभल और मुरादाबाद के लोगों को अपना शिकार बनाते थे। फर्जी नंबर प्लेट, आरसी और आधार कार्ड बनाकर वे इन गाड़ियों को सस्ते दामों पर बेच देते थे। गिरोह के अन्य चार साथी—नरेन्द्र पुत्र भूपाल (ग्राम गिन्नौरदामाफी, थाना मझौला, मुरादाबाद), उमेश पुत्र सागर सिंह (मंगूपुरा, थाना मझौला, मुरादाबाद), जीतू पुत्र इंदर (बुढनपुर, थाना डिडौली, अमरोहा) और अंकित पुत्र गंगासरण (ग्राम मझौला, थाना गजरौला, अमरोहा)—मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
बरामद कारों की सूची:
महिन्द्रा बोलेरो – UP38AA5341
मारुति बलेनो सिग्मा – UP21DC5175
मारुति फ्रॉन्क्स – UP21DK3349
महिन्द्रा स्कॉर्पियो – UP23AS5696
महिन्द्रा बोलेरो – UP24AU4790
महिन्द्रा बोलेरो – UP38AH8753
इस संबंध में थाना डिडौली पर मुकदमा संख्या 492/2025 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों का अन्य आपराधिक इतिहास जांचा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह
उ0नि0 प्रवीण कुमार
उ0नि0 नरेन्द्र सिंह
है0का0 466 संदीप
है0का0 461 विकास चौधरी
का0 232 विकास दीक्षित
पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की और कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button