गोड्डा

महागामा में छठ पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित राधा कृष्ण मंदिर के समीप छठ पूजा के उपलक्ष्य में भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक छठ गीत और भक्ति भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।भक्ति कार्यक्रम के दौरान छठ पूजा समिति, महागामा की ओर से सभी कलाकारों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच पर कलाकारों ने “काँची बांघ के बहंगिया लचकत जाए” सहित कई लोकप्रिय भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।भजन संध्या का आनंद लेने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक भक्ति संगीत का आनंद लेते रहे। वातावरण पूरी तरह भक्ति रस में डूबा रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button