झुंझुनू
चंवरा हीरवाना गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। श्री कृष्ण गोशाला एवं नंदीशाला संस्थान हीरवाना चंवरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महन्त लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पंडित मुकेश दाधीच के सानिध्य में गोशाला में गोमाता का पूजन किया। इसके बाद सभी गायों को दलिया खिलाकर उनकी सेवा की। गोपाष्टमी के दिन प्रतिवर्ष सभी गायो के लिए गौशाला परिवार की ओर से दलिया बनाकर खिलाया जाता है। इस अवसर पर गोशाला अध्यक्ष शीशराम खटाणा ककराणा, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़,श्रीराम मणकस,रोहिताश सैनी, विश्वासनाथ शर्मा, कन्हैयालाल रावत, हरिराम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं



