बाराबंकी

पक्की दीवार गिरने से दो महिला गंभीर रूप से घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। मसौली कस्बा बांसा मे पक्की दीवार गिरने दरगाह शरीफ नौचंदी मेले मे आयी दो महिला जायरीन गंभीर रूप से घायल हो गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया जिन्हे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कस्बा बांसा शरीफ स्थित हजरत सैय्यद अब्दुर्रज्जाक शाह बाबा की मजार पर लगने वाले नौचंदी मेले मे गुरुवार को सीतापुर जिले के थाना बिसवा के ग्राम लहसडा व बेलवा से आये सात जायरीन आस्ताना रोड पर स्थित राजेंद्र उर्फ़ कल्लू पुत्र नन्हेलाल की दुकान के बरामदे मे रुके हुए थे कि गारे से जुड़ी पक्की दिवार अचानक भरभरा कर गिर गयी बरामद मे लेटी कल्पना गौतम पत्नी रामस्वरूप निवासी ग्राम बेलवा व राम जानकी पत्नी संभारी निवासी लहसडा दीवार के मलबे मे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। अचानक हुए हादसे से नौचंदी मेले मे हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को दीवार के मलवे से निकाल कर सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया महिला के गंभीर चोट लगी होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार बाबा की मजार पर प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को लगने वाले नौचंदी मेले मे गुरूवार की सुबह संभारी पुत्र सुकरु अपनी पत्नी रामजानकी,  रंजना देवी पत्नी दुलाई राम, सहजराम, मुस्लिम पुत्र अली हसन, बुद्धा पुत्र सुकरु निवासी ग्राम लहसडा व कल्पना गौतम पत्नी रामस्वरूप निवासी बेलवा दरगाह पर आयी थी बारिश् के चलते सभी जायरीन आस्ताना रोड पर स्थित कल्लू लोहार के बरामदे मे रुके थे जिसमे घायल महिलाए लेटी हुई थी जो अचानक दीवार गिरने से भाग नही सकी और घायल हो गयी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button