स्वास्थ्य मंत्री मनिहारी के रास्ते पहुंचे साहिबगंज, ग्वाला रेस्टोरेंट में लिट्टी चोखा का उठाया लुफ्त
Health Minister reached Sahibganj via Manihari and enjoyed Litti Chokha at Gwala Restaurant.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज प्रदेश के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण,खाद्य,सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले,आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी साहिबगंज पहुंचे बिहार में चुनाव प्रचार करके देर शाम मनिहारी के रास्ते साहिबगंज पहुंचे। मंत्री के साहिबगंज पहुंचने पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव व कांग्रेसी नेता मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने बुके देकर स्वागत किया। वही मंत्री साहिबगंज की पहाड़ियों में ग्वाला रेस्टोरेंट पहुंचकर लिट्टी चोखा ओर कुल्हड़ वाली चाय के साथ लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया। उन्होंने कहा कि यहां आकर मसूरी दार्जलिंग की याद दिला दी। वही देर रात्री मंत्री सड़क मार्ग से बोरियो बरहेट होते हुए अपने गृह जिला जामताड़ा निकल गए। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव व कांग्रेस नेता मोहम्मद सद्दाम हुसैन सहित अन्य उपस्थित थे।



