बाराबंकी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ सवंर्धन योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों के चयन हेतु बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत “मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ सवंर्धन योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों के चयन हेतु डिस्ट्रिक्ट एजीक्यूटिव कमेटी की बैठक आहूत की गयी। जिसमें मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ सवंर्धन योजना हेतु 14 पुरूष लाभार्थी एवं 14 महिला लाभार्थी कुल 28 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया। उक्त योजनान्तर्गत चयनित लाभार्थियों द्वारा स्वदेशी उन्नत नस्ल की गिर, साहीवाल, हरियाणा अथवा थारपारकर गाय का कय बाह्य प्रदेश से किया जायेगा। गायों की पहचान हेतु माइकोचिप्स / ईयर टैगिंग सिस्टम / पहचान की किसी भी मान्यता प्राप्त प्रणाली से ईयर टैगिंग होना अनिवार्य होगा। क्रय प्रकिया ससमय पूर्ण न होने पर उक्त लाभार्थी का चयन निरस्त कर दिया जायेगा एवं वरियता के आधार पर प्रतीक्षा सूची से अन्य लाभार्थी का चयन कर लिया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप दुग्ध शाला विकास अधिकारी के साथ ही साथ योजना से सम्बन्धित आवेदक द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।



