सिंगरौली

एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी को दी गई ससम्मान विदाई

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ गरिमामयी समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में एक ससम्मान विदाई समारोह आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक सुरेन्द्र यादव को 43 वर्ष 03 माह की उल्लेखनीय सेवाओं के उपरांत अर्द्धवार्षिक आयु पूर्ण करने पर ससम्मान विदाई दी गई। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी.एस. परस्ते, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारी के परिवारजन उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी को श्रीफल, शाल, पुलिस स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में सुरेन्द्र यादव द्वारा अपने दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों एवं स्मृतियों को साझा किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने उनकी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button