अमरोहा
जिला पंचायत अध्यक्ष ललित सिंह तंवर ने किया गंगा तिगरी मेले का निरीक्षण
मेले में आए श्रद्धालुओं को ना हो किसी भी प्रकार की समस्या : ललित तंवर

*गहरे पानी में स्नान न करें श्रद्धालु*
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/गजरौला/तिगरी धाम। विकासखंड क्षेत्र गजरौला के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तिगरी धाम मैं पिछले कई दिनों से ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया जा रहा है।यहां पर आने वाली 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान होना है।स्नान करने के लिए कई लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान के दिन तक लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावनाहै।आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला स्थल पर की गई सुविधा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर मेला स्थल पर पहुंचे।मेला स्थल पर पहुंचने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तवर ने मेला स्थल का बारीकिया से निरीक्षण किया। मेला स्थल पर बनी सड़के, शौचालय,पानी की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था,श्रद्धालुओं के लिए स्नान के लिए बने घाट आदि का निरीक्षण किया।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं तो किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े उसके लिए मेला स्थल पर बेहतर इंतजाम होने चाहिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले में आए श्रद्धालुओं से भी बात की और उनसे मेला स्थल पर उनके लिए की गई सुविधाओं के बारे में जाना।मेले में आए हुए श्रद्धालुओं से अपील करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने कहा कि मेले में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, स्नान करते समय गहरे पानी में ना जाएं,मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग करें।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि मेला स्थल पर सभी की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।मेले में घूम कर मेले का आनंद लें।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।



