अमरोहा
गुरु नानक जयंती समारोह का हुआ शुभारंभ, निकाली गई प्रभात फेरी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा कोतवाली हसनपुर क्षेत्र मैं गुरु नानक जयंती समारोह का शुभारंभ नगर में प्रभात फेरी के साथ किया गया। सिख समुदाय द्वारा गुरुपर्व के लिए कई दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत के रूप में सुबह प्रभात फेरी निकाली गईं, जिनमें कीर्तन और भजन गाए गए। प्रभात फेरी की समाप्ति के बाद गुरुद्वारे में लंगर का भी आयोजन किया गया।श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के द्वारा गुरु नानक जयंती समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया जा रहा है।जिसका शुभारंभ शुक्रवार की सुबह शुरुआत फेरी निकाल कर की गई, प्रभात फेरी गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करती हुई गुरुद्वारे में पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वही प्रभात फेरी में सिख समुदाय के अनुयाई भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी की समाप्ति के बाद गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। महेंद्र चावला द्वारा बताया गया कि 5 दिन लगातार नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी और कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर महेंद्र चावला,सविता चावला,हरजीत चावला,जोगिंदर चावला,चरणजीत सिंह,हरजीत सिंह, टिटे सिंह,डिंपी,बब्लू,नीतू सिंह,सुरेश खन्ना,देव महंत,विक्रम महंत,लवकेश महंत,रिम्मी,एकता,किरन खन्ना,सिमरन,शीनू,संतोष,जुनेजा, जगदीश जुनेजा,मंजीत सिंह आदि लोग सम्मिलित रहे


