गोड्डा
सरदार पटेल की जयंती पर महागामा में गूँजा एकता का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा (गोड्डा): राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को महागामा में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बसवा चौक से हुई, जो अनुमंडल कार्यालय परिसर तक संपन्न हुई। इस दौड़ में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी, महागामा चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करना था। प्रतिभागियों ने एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देते हुए दौड़ पूरी की।दौड़ के समापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय परिसर में सरदार पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संकल्प लेते हुए कहा कि सरदार पटेल की विचारधारा आज भी देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरणा स्रोत है।



