गोड्डा

एटिक सेंटर में दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

किसानों को प्राकृतिक खेती, बीज उपचार और रोग नियंत्रण की दी गई जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा : एटिक सेंटर में आयोजित दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती के तरीकों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा के उद्यान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. हेमंत चौरसिया ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता कम होती जा रही है, इसलिए जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। डॉ. चौरसिया ने किसानों को बीज उपचार, बीजामृत तैयार करने की विधि, तथा पौधों में लगने वाले रोगों की पहचान एवं उनके समाधान के बारे में भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने किसानों को फसल उत्पादन में गुणवत्ता और स्थायित्व बनाए रखने के उपाय बताए। मौके पर बीटीएम पवन कुमार कापरी ,उद्यान मित्र प्रदीप कुमार साह सहित किसान दिलीप चौधरी, दयानंद साह, रजनीकांत भंडारी, दामोदर साह, लक्ष्मी देवी, गीता देवी, कमलेश्वरी देवी, रानी देवी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button