मेरठ

समर गार्डन में पुलिस की हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर से हुई मुठभेड़

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। समर गार्डन में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक तेज रफ्तार बाइक सवार को रोकने का इशारा किया। बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जई निवासी इस्लामुद्दीन के रूप में हुई। वह भावनपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर गोकशी के तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक चोरी की एफजेड मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, दो कारतूस और गोकशी के औजार बरामद किए। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश लंबे समय से फरार चल रहा था। चेकिंग के दौरान उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और गिरफ्तार कर लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button