खैरथल

खैरथल में स्वामी जय मुक्त जी महाराज की 25 वीं पुण्यतिथि पर भक्ति का माहौल

तुलसी विवाह व भंडारे का आयोजन आज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
खैरथल :शहर के हरसोली रोड स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम, (डिब) खैरथल में रविवार 2 नवम्बर को स्वामी जीवनमुक्त महाराज के परम शिष्य स्वामी जय मुक्त जी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि (वर्सी उत्सव) श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाई जाएगी। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 4:45 बजे मुक्तिधाम श्मशान घाट खैरथल गाँव में ज्योति प्रज्वलन और आरतियों के साथ होगा। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रातः 9 से 10 बजे तक हवन साहिब व आरती और 10 से 11:30 बजे तक प्रार्थना, सत्संग, चालीसा पाठ, गुरु प्रार्थना, कष्ट हरण अष्टक व पाठों का भोग एवं आरतियों का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक एकादशी का आम भंडारा आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। दोपहर में आश्रम के संत हरि प्रेम प्रकाशी जी महाराज और संत उमेश लाल प्रेम प्रकाशी जी महाराज की पावन उपस्थिति में भक्ति भाव से कार्यक्रम संपन्न होंगे। सायंकाल 4:30 से 6 बजे तक भजन, सत्संग व आरतियाँ होंगी। तत्पश्चात सायं 6 बजे से 6:10 बजे तक परम पूजनीय सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज का ऑनलाइन सत्संग प्रसारित होगा, जिसके बाद तुलसी विवाह एवं वर्सी समापन पल्लव के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button