मुरादाबाद

देश में नफरत बढ़ी है पर हमें लगता है कि आने वाला समय अच्छा होगा, इकरा हसन 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मुरादाबाद। कैराना सांसद इकरा हसन ने शुक्रवार देर रात मुरादाबाद के कस्बे बिलारी में सपा विधायक मोहम्मद फहीम के आवास पर पहुंचकर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में नफरत बढ़ी है और पड़ोसी-पड़ोसी से नफरत कर रहा है, जो सरकार की पॉलिसी और नीयत का असर है।
इकरा हसन ने कहा कि हमें बहुत पीछे धकेल दिया गया है, लेकिन हमें लगता है कि आने वाला वक्त बेहतर होगा
इकरा हसन ने कहा कि हमें बहुत पीछे धकेल दिया गया है, लेकिन हमें लगता है कि आने वाला वक्त बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जिस देश में माइनॉरिटी को दबाया जाता है, वो देश कभी तरक्की नहीं कर पाता। आज मुस्लिमों में इस बात का खौफ है कि कब किसके घर पर बुलडोजर चल जाएगा या मुकदमे लग जाएंगे।
इकरा हसन ने 2027 को लेकर कहा कि सपा पिछली लोकसभा के नतीजों को दोहराएगी और यूपी में अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि सपा और पीडीए मजबूत है और सभी लोग मजबूती से तैयारियों में जुटे हैं। 2027 में सपा फिर से यूपी में सरकार बनाएगी।
इकरा हसन ने महिला रिजर्वेशन बिल पर कहा कि सरकार ने 33 फीसदी रिजर्वेशन दिया है, लेकिन महिला रिजर्वेशन का बिल धरातल पर उतरना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं को लीडरशिप देने की जरूरत है और अब महिलाएं खुद अपनी आवाज उठा सकती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button