अमेठी

लौह पुरुष की 150 जयंती के अवसर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में अमेठी कस्बे में भी एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए। इस आयोजन का उद्देश्य एकता और अखंडता का संदेश देना था।
सरदार पटेल की जयंती पर एकता, अखंडता और संप्रभुता का संदेश देने के लिए ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और पुलिसकर्मियों ने भी अलग-अलग स्थानों पर इन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अमेठी में सुबह पुलिसकर्मियों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया था, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने भी इसमें भाग लिया।
अमेठी कस्बे में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, भाजपा नेता पिंटू सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र और गौरीगंज ब्लॉक प्रमुख उमेश कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
लगभग एक घंटे तक चली इस दौड़ में भाजपा नेताओं ने अमेठी कस्बे का भ्रमण कर आम लोगों को देश की अखंडता और एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने भारत को एकजुट किया। उन्होंने 550 से अधिक रियासतों को एकीकृत कर आज के भारत का मानचित्र तैयार किया।
मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंत्री ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर जैसी एक रियासत जो उस समय नेहरू के पास थी, उसकी स्थिति आज सभी देख रहे हैं। यदि वह भी एकीकृत हो गई होती तो तस्वीर अलग होती।
उन्होंने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती देश के हर गांव में मनाई जा रही है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में रहते हुए भी पटेल को वह सम्मान नहीं मिला, जो आज उन्हें मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button