साहेबगंज

त्योहारों से पहले नगर परिषद की बैठक

सफाई कर्मियों की मांग दिसंबर तक पूरा करने का अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में आगामी दुर्गा पूजा,दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए नगर परिषद सभागार में सफाई कर्मियों के साथ बैठक हुई। अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने की।बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई,अध्यक्ष ने कर्मियों से त्योहारों में शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील की।इस दौरान कर्मियों ने बकाया मानदेय,वर्दी, उपकरण और सुरक्षा सामग्री की मांग रखी गई है।इस पर अध्यक्ष ने कहा कि सभी मांगों को दिसंबर 2026 तक पूरा कर दिया जाएगा और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा।
आगे आश्वासन के बाद कर्मियों ने त्योहारों में अतिरिक्त समय देकर सफाई करने का भरोसा दिलाया, वही मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी,सिटी मैनेजर और बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button