बारिश से बाजार में पसरा सन्नाटा लोग घरों में दुबके रहे
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। शुक्रवार को भी दिनभर बूंदाबांदी से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं पांच दिनो से बूंदाबांदी हो रही है। लोग घरों में दुबके रहे। व्यापारी ग्राहकों का इंतजार करते रहे। दुकानों पर बिक्री निम्न स्तर पर पहुंच गई।
जबकि इस समय सहालग का मौसम है खरीदारी तेज होनी चाहिए ।
लेकिन बीते पांच दिनों से बेमौसम बारिश ने व्यापार को प्रभावित कर दिया है। दिनभर हो रही बूंदाबांदी की वजह से लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। इससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी कामकाज के लिए ही लोग घरों से मजबूरन निकले। बाजार में दिन भर सन्नाटा पसरा रहने से व्यापारी खासे मायूस दिखे। रोजाना कमाने-खाने वालों को दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है।
कस्बे के कपड़ा व्यवसाई पवन कुमार कसौधन ने बताया कि सहालग का मौसम शुरू हो गया है। पांच दिन पूर्व दुकानदारी तेज थी। मौसम खराब होने और बारिश के बाद दुकानदारी चौपट हो गई है। इस समय खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। व्यापारी सोनू कसौधन ने बताया कि बारिश के कारण ग्राहक नहीं आ रहे हैं। दुकान पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मौसम की मार से बिक्री प्रभावित रही। इससे जरूरत भर की भी कमाई नहीं हुई।

