हापुड़

लॉटरी व्यापारी की धमकियों से परेशान होकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या।

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हापुड । यूपी के जनपद हापुड़ में हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के कसेरठ बाजार में एक 75 वर्षीय बर्तन व्यापारी वेदप्रकाश अग्रवाल ने एक लाटरी व्यापारी की धमकियों से मानसिक रूप से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली । मृतक ने अपने सुसाइड नोट में आरोपी पिता-पुत्र सहित चार लोगों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार , हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के कसेरठ बाजार निवासी वेदप्रकाश अग्रवाल “अंबा मेटल्स” नाम से बर्तन का व्यापार चलाते थे । शनिवार शाम दुकान बंद करने के बाद वे अपने घर लौटे और रात साढ़े नौ बजे खाना खाकर सोने चले गए। रविवार सुबह करीब 8 बजे उनकी बहू चाय देने कमरे में गईं, तो वे मरणासन्न हालत में मिले । सूचना मिलते ही पुत्र अंकुर अग्रवाल भी कमरे में पहुंचे और सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया ।

हापुड नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है , जिसमें चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का जिक्र है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम के बाद और हर पहलू की गहन जांच के बाद परिजनों की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी ।

मृतक के बेटे अंकुर अग्रवाल ने एक बर्तन व्यापारी और उनके बेटे सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अपने पिता को सूइसाइड करने के लिए मजबूर होना बताया । आरोप है कि इन लोगों ने शहर में लाटरी का व्यापार करते हुए लोगों के करोड़ों रुपए की ठगी की है । यह लोग मेरे पिता को फोन कर जबरन रुपए मांग रहे थे जिससे परेशान होकर उन्होंने विषाक्त पदार्थ खाकर उन्होंने अपनी जान दे दी । हमने थाने में तहरीर दी है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button