अमरोहा

भाकियू बीआर अम्बेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाटी का गंगा मेला में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा/गजरौला/तिगरी धाम। ऐतिहासिक गंगा तिगरी मेले में भाकियू बीआर अम्बेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर दिग्विजय सिंह भाटी का संगठन के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ और किसानो ने उनके गले में फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।इतना ही नही उनके गंगा मेले में पहुंचने पर दर्जनों पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ और किसानो ने ढोल नगाड़े बजाकर,भैंसा बुग्गी पर बैठाकर जोरदार स्वागत करते हुए उनके मेले में पधारने पर खुशी का इजहार किया।किसानो द्वारा अपने भव्य स्वागत को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गद गद नजर आए।राष्ट्रीय संगठन मंत्री व मीडिया प्रभारी ने मेला कमेटी,जिलाधिकारी निधिगुप्त वत्स और एडीएम का मेले में की गईं बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर जमकर सराहना की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कुछ अधिकारियो की वजह से मेले में अवयस्था को लेकर श्रद्धालुओ को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने मेला कमेटी और जिलाधिकारी से अनुरोध करते हुए सफाई आदि समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए उन्हे हल कराने की अपील की है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इस्लाम अल्वी अल्पसंख्यक मोर्चा,विजय सैनी राष्ट्रीय संगठन मंत्री,सोनू मंथन आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button