रामपुर शाहबाद
खरसौल गांव में ई रिक्शा पलटी महिला की दबकर मौके पर मौत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। ई रिक्शा में सवार होकर राममूर्ति उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम खुर्द अपनी दवाई लेने डॉ के पास जा रही थी अचानक ई रिक्शा अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गई जिसमें राममूर्ति रिक्शा के नीचे दब गई। लोगो ने शोर मचा दिया आसपास के लोगों ई रिकशा के नीचे दबी हुई महिला को बाहर निकाला तब तक महिला की मौत हो गई सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और महिला का पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।



