पाकुड़

हूल दिवस को लेकर झामुमो की हुई बैठक, विधायक ने दिये निर्देश

JMM held a meeting regarding Hul Diwas, MLA gave instructions

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़, महेशपुर। आगामी हूल दिवस को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा महेशपुर प्रखण्ड कमिटी की बैठक बुधवार को झामुमो प्रखण्ड कार्यालय महेशपुर में प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के बतौर मुख्यातिथि विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी सहित जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने हूल दिवस के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने और भव्य आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की। वही विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा कि हूल दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों की बलिदानी याद है. इसे व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वही प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने युवा कार्यकर्ताओं से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की और कहा कि पंचायत स्तर पर इसकी जानकारी और आमंत्रण सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ता समय से पहुंचने का प्रयास करेंगे, चूंकि आप सभी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से ही हर कार्यक्रम सफल होता है। उन्होंने कहा कि आप सभी संगठन मजबूती की दिशा में लगातार कार्य करे व दूर-दराज के ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने को का काम करे। वही जिला समिति के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी पंचायत अध्यक्षों को लेखा जोखा के लिए रजिस्टर दिया गया। वही प्रखण्ड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम ने कहा कि हूल दिवस के दिन प्रखण्ड स्तर पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और सभा आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि शहीद सिदो-कान्हू की बलिदानी गाथा नई पीढ़ी को बताना बेहद ज़रूरी है। बैठक को पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा जोसेफिना हेंब्रम ने भी संबोधित किया। इस दौरान एनामुल हक, मैनुद्दीन अंसारी, इकबाल अहमद ,पप्पू अंसारी,नसीम अहमद,सामसुन मुर्मू, अखलाकुर रहमान, संतोष हेंब्रम समेत सभी पंचायत के अध्यक्ष/सचिव, सक्रिय कार्यकर्ता एवं सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button