गोड्डा

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने का निर्देश‌

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक आहूत की गई।
बैठक में उपायुक्त के द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत 33 स्वास्थ्य उपकेंद्र विहीन पंचायतों में से 19 पंचायतों में चिन्हित स्थलों पर नए भवन निर्माण की स्वीकृति, आयुष्मान आरोग्य मंदिर हेतु संचालित जन आरोग्य समिति के खातों में वित्तीय वर्ष 2023- 24 तथा 2024-25 में एनएचएम मद से उपलब्ध कराए गए राशि का व्यय से संबंधित जांच सत्यापन सभी प्रखंड के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी स्तर से टीम गठित कर जांच करने का निर्देश, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा में अग्निशमन यंत्र अधिष्ठापन की स्वीकृति, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बायोमेट्रिक के माध्यम से शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने के निमित बायोमेट्रिक उपकरण अधिष्ठापन कराने, सरकारी अस्पतालों में मैनपॉवर बहाल यथा: लैब टेक्नीशियन, ड्राइवर, नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर जितनी की जरूरत है, सभी की सूची तैयार कर आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. एससी शर्मा, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. तारा शंकर झा, सहित डीपीएम, डीपीसी, अस्पताल मैनेजर एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button