नोएडा

घर में बने सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

चोटपुर। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनका पड़ोसी हेमंत सिंह उन्हें बचाने के लिए टैंक में घुसने लगा तो वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया और आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के एक घर में बने सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आने से सोमवार को दो भाइयों की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स बीमार पड़ गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में हुई है जहां एक घर में बने सेप्टिक टैंक के ऊपर रखा पत्थर का ढक्कन टूटने से चंद्रभान (40) उसमें जा गिरा और उसे बचाने लिए राजू भी टैंक में कूद गया और दोनों बेहोश हो गए।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनका पड़ोसी हेमंत सिंह उन्हें बचाने के लिए टैंक में घुसने लगा तो वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया और आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर की सहायता से फर्श को काटा तथा सेप्टिक टैंक से दोनों भाइयों को बाहर निकाला और उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button