रामपुर शाहबाद
अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा को मारी टक्कर सात घायल, एक रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। रविवार को देर रात शादी समारोह में खाना खाने जा रहे एक परिवार के सदस्य सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला हकीमान निवासी 38 वर्षीय भगवानदास अपने परिवार के साथ बिलारी रोड पर स्थित हरि लॉन मैरिज हॉल में शादी समारोह में अपनी निजी ई रिक्शा से परिवार सहित शामिल होने के लिए गए थे। शादी समारोह में भोजन करने के बाद वह अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ बाहर निकले उसके बाद सभी ई-रिक्शा में घर आने के लिए सवार हुए। खड़ी ई रिक्शा में सामने से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए 10 वर्षीय निभी, 7 वर्षीय शिवा, 8 वर्षीय निधि, 25 वर्षीय पूजा, 2 वर्षीय निवेश, 35 वर्षीय नन्ही, 38 वर्षीय भगवानदास गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को घायलों को सीएचसी शाहबाद लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और भगवान दास की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रामपुर रेफर कर दिया।



