ललितपुर

देर रात डीएम-एसपी ने पैदल मार्च कर जांची सुरक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने सदर कोतवाली क्षेत्रातंर्गत शहर भर में पैदल गश्त कर भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान शहर क्षेत्र में व्यापारियों व आमजनमानस से संवाद कर रोड़ पर अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी सदर को निर्देंशित किया गया। थाना कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित स्थानों पर लगे पिकेट व डायल-112 पर तैनात पुलिस कर्मियों को प्वाइंट स्थलों की जांच की गयी। मौके पर डीएम-एसपी ने दो व चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर वाहन चालकों को हेल्मेट, सीट बेल्ट लगाने के लिए भी जागरूक किया। पैदल गस्त के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों व आमजन से संवाद कर रोड़ पर अवैध अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटाने हेतु कहा, जिस पर व्यापारियों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की सहमति देते हुये प्रशासन के इस अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया। डीएम-एसपी ने थाना, चौकी प्रभारी कोतवाली व यातायात प्रभारी को निर्देंशित किया गया कि विशेष अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे किए जा रहे अवैध अतिक्रमणों को हटवाएं और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखें। कहा कि अतिक्रमण न केवल आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करता है बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाता है। अधिकारियों ने छोटे दुकानदारों एवं ठेला-रेहड़ी वालों को सड़क से किनारे निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं थाना/चौकी प्रभारी कोतवाली को रात्रि में नियमित रूप से सदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चेकिंग करने हेतु निर्देंशित किया। यातायात प्रभारी को शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों पर, दो व चार पहिया वाहन चालकों की नियमति रूप से चैकिंग कर, वाहन चालकों, आमजनमानस को यातायात नियमों के बारे में जागरूक कर यातायात नियमों का पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button