
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमरोहा के गजरौला शहर में नकली वीट क्रीम, हार्पिक और कोलिन की बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। कंपनी के मैनेजर तौकीर चौधरी ने पुलिस के साथ मिलकर बस्ती मार्ग पर एक जनरल स्टोर पर छापेमारी की। दिल्ली स्थित कंपनी के मैनेजर को सूचना मिली थी कि गजरौला में कंपनी के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस पर वे गजरौला पहुंचे और स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई की। छापेमारी में मोहल्ला जलालनगर के रहने वाले दो सगे भाई अनवार और दिलशाद की दुकानों से बड़ी मात्रा में नकली सामान बरामद किया गया।
एसएसआई बृजेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपी सत्तार के पुत्र हैं। कंपनी मैनेजर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।



