अमरोहा

वन विभाग के जंगल में पेड़ पर लटका मिला किसान का शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में वन विभाग के जंगल में पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला किसान का शव पर जिन्होंने जताई हत्या की आशंका। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में रविवार के शाम से लापता 50 वर्षीय किसान इंदर सिंह खड़गवंशी का शव मंगलवार की सुबह सात बजे कीकर के जंगल में सिरस के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से साफ़ इंकार करते हुए रंजिश के चलते बेरहमी से हत्या का आरोप लगाया है।इंदर सिंह रविवार रात करीब 8 बजे छुट्टा पशुओं से खेत की रखवाली के लिए गया था। सोमवार की सुबह खेत पर मोबाइल और टॉर्च मिली, जबकि बाइक थोड़ी दूरी पर खड़ी थी। मंगलवार की सुबह शव मिलने के बाद,मृतक के मुँह पर खून के निशान, कमर और टांगों पर चोट के निशान, और कपड़ों पर मिट्टी लगी थी।आशंका है कि उन्हें कहीं और मारपीट कर घसीटा गया और फिर हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ पर लटका दिया गया।मृतक की पत्नी हरप्यारी का कहना है कि सोमवार को गुमशुदगी की तहरीर के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती, तो शायद किसान इंदर सिंह को बचाया जा सकता था। मृतक की पत्नी और हरप्यारी के द्वारा कुछ नाम दर्ज एवं अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।सूचना मिलते ही सीओ दीप कुमार पंत, प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर प्राप्त हो गई है। पहलुओं पर गहनता से जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button