
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। बुधवार को यशवंतपुर-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक आवारा सांढ़ से टकरा गई। सांढ़ इंजन में फंस गया। और सांढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन लगभग एक घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही।
घटना ताला खजूरी स्टेशन के पास हुई।
यशवंतपुर से लखनऊ जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां से रायबरेली के लिए रवाना होने के लगभग 5 किलोमीटर बाद, ताला खजूरी स्टेशन के पास गेट संख्या 5 और 7 के बीच ट्रेन सांढ़ से टकरा गई।
टक्कर के बाद सांढ़ ट्रेन के इंजन में फंस गया। जिससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाई। सूचना मिलने पर रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांढ़ को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया जा सका।
अमेठी स्टेशन अधीक्षक एस. के. श्रीवास्तव ने बताया कि अप लाइन पर यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन से सांढ़ की मौत हुई है। ट्रेन लगभग एक घंटे की देरी के बाद रवाना हुई।

