
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट। मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने बरमसिया में बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठा युवक भी बुरी तरह घायल हो गया है। सूचना पाकर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। घायल राजू देहरी को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक चला रहे मृत युवक की पहचान मंतोष राय, पिता जलधर राय के रूप में हुई है। दोनों ही पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के छोटा राजदाहा गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंतोष राय अपने नई बाइक का किस्त जमा कर रामगढ़ से अपने घर छोटा राजदहा लौट रहा था। इस संबंध में प्रभारी विनय कुमार ने जल्द ही फरार वाहन को जप्त करने की बात कही है।



