गोड्डा

कुश्ती संघ एवं हॉकी गोड्डा ने किया भाषण एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : इंटरनेशनल ओलंपिक डे के उपलक्ष्य पर जिला कुश्ती संघ एवं हॉकी गोड्डा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार शाम स्थानीय गांधी मैदान के कला – संस्कृति मंच पर ओलंपिक विषयक भाषण एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि जिला खेल एवं कला – संस्कृति पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो द्वारा मेडल एवं टी – शर्ट प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ द्वय के सचिव सुरजीत झा ने किया। अपने संबोधन में डीएसओ डॉ. महतो ने कहा की जीत और हार सिक्के के दो पहलू हैं। जिस प्रकार कोई हर बार नहीं जीत सकता उसी प्रकार किसी को हर बार हार भी नहीं होती। जीत पर ना तो इतराना चाहिए और ना ही हार पर घबराना चाहिए।
भाषण प्रतियोगिता के तहत हिंदी में भाषण के लिए प्रथम पुरस्कार जहां छवि परशुरमका को दिया गया वहीं अंग्रेजी में स्पीच का प्रथम पुरस्कार सेंट थॉमस स्कूल की छात्रा पीहू श्रीवास्तव को मिला।
चित्रांकन प्रतियोगिता के तहत सीनियर ग्रुप का प्रथम पुरस्कार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की छात्रा आहना गुप्ता को, द्वितीय पुरस्कार सेंट थॉमस स्कूल की श्रुति श्रेया को जबकि तृतीय पुरस्कार “कला – शिल्प” आर्ट की कोमल अतुल्य को दिया गया।
जूनियर ग्रुप में कला – शिल्प के छात्र आदित्य भगत पहले स्थान पर, ज्ञानस्थली पब्लिक के शौर्य मिश्रा दूसरी स्थान पर तथा कला – शिल्प के श्रेष्ठ यादव तीसरे स्थान पर रहे। कला – शिल्प के समर्थ बजाज एवं ज्ञानस्थली के प्रतीक कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला।
उधर, सबजुनियर ग्रुप में कला – शिल्प का ही जलवा रहा। तीनों पुरस्कार पर क्रमशः कला –  शिल्प के उत्सव अग्रवाल, एंजल रानी एवं फरहान का कब्जा रहा।
इस अवसर पर हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, हॉकी एवं कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दयाशंकर एवं नीतीश आनंद, सदस्य कुमार आनंद, रिम्मी कुमारी, अमृता श्रीवास्तव, फूल कुमारी एवं विशेखा कुमारी उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन मनीष सिंह ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button