रामपुर शाहबाद
नगर में गृहकर और जलकर लगाए जाने को लेकर सभासदों ने कराई आपत्ति दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर में गृहकर और जलकर लगाए जाने को लेकर नगर पंचायत के कई वार्डो के सभासदों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। कई वार्डो के सभासदों ने ईओ और चेयरमैन को लिखित पत्र देकर जलकर और गृहकर पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। पत्र के माध्यम से जलकर को खत्म करने और गृहकर को कम करने की मांग की गई है। पत्र में सभासद शराफत हुसैन हस्सानी, नाजिया परवीन, विनोद कुमार, सय्यद बब्लू अली, जाजिब खां, अख्तरी और अंजुम बेगम के हस्ताक्षर थे।



